बहरागोड़ा प्रखंड के साकरा पंचायत अंतर्गत कुटीग्राम गांव की निवासी नलिनी दास पिछले तीन वर्षों से पैरालिसिस से पीड़ित हैं। इसकी जानकारी मिलने पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी रविवार को उनके आवास पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए उन्हें व्हीलचेयर उपलब्ध कराई।