मिहींपुरवा: गोपिया में खलिहान की जमीन पर प्रशासन की मौजूदगी में बुलडोजर से हटवाया गया अतिक्रमण
तहसील मिहींपुरवा के ग्राम गोपिया में एक हेक्टेयर खलिहान की सरकारी भूमि पर लगभग 8 लोगों ने अवैध कब्जा कर फूस टीन तथा पक्के घर बना लिए थे जिसकी शिकायत ग्राम गोपिया निवासी बृजमोहन ने एसडीएम संजय कुमार से की थी तहसील द्वारा जांच कराई गई अवैध कब्जा होने पर खलिहान की जमीन में बने घरों को प्रशासन की देखरेख में बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई।