बाइक से मनकापुर स्टेशन जा रही नर्सिंग छात्रा अनु गुप्ता और सहेली के भाई सिंघेश्वर को कार ने मछमरवा गांव के पास जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से अनु 5 फीट उछलकर कार की छत पर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो शनिवार 6 बजे सामने आया। वहीं पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर कार चालक की तलाश कर रही है।