कुचायकोट: विशम्भरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया गांव में मामूली विवाद में कुछ लोगों ने एक अधेड़ व्यक्ति से की मारपीट
विशम्भपुर थाना के सिपाया गांव निवासी एक अधेड़ व्यक्ति संजय तिवारी के साथ मामूली विवाद को लेकर कुछ लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिए। पीड़ित इलाज के उपरांत विशम्भपुर थाना के जगह कुचायकोट थाना पहुंच गए। जहां पर कुचायकोट थाने के पुलिस के द्वारा उनको विशम्भपुर थाना जाने की सलाह दी गई। जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज बृहस्पतिवार को शाम 6 बजे दी गई।