रायपुर कस्बे में स्थित कृषि उपजमंडी में शनिवार को जिंसों के भाव में मंदी रही। कृषि मंडी मुंशी शिवसिंह ने बताया कि मंडी में शनिवार को दोपहर एक (1:00) बजे से जिंसों की खरीद शुरू हुई।जिसमें 1500 कट्टे नई सरसों व 1000 कट्टे सोयाबीन की आवक हुई। जिसमें सोयाबीन के भाव 5000 से लेकर 5300 रुपये प्रति क्विंटल रहे। वहीं सरसों के भाव 5500 से 6400 रुपये प्रति क्विंटल रहे।