कलेक्ट्रेट स्थित बाबा साहब भीम राव आंबेडकर संस्थान में शनिवार की दोपहर एक बजे संत शिरोमणी रैदास की जयंती की पूर्व संध्या पर एआईएमआाईएम के प्रदेश महासचिव मोहम्मद शमीम खान ने संत शिरोमणी रैदास के विचारों को आत्मसात करने की बात कही। उन्होंने कहा कि संत समाज की पहली पंक्ति में अगर किसी का नाम होना चाहिए तो वह है संत शिरोमणी रैदास।