भागलपुर बड़हरवा तीसरी और चौथी रेल लाइन को रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद अब रेलवे के नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप ने भी हरी झंडी दिखा दी है अब फाइल नीति आयोग को भेज दी गई है नीति आयोग से मंजूरी मिलने के बाद मिनिस्ट्री आफ फाइनेंस व कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद इस योजना पर काम शुरू हो जाएगा रोड पर चार पटरियां हो जाने के बाद ट्रेनों की आवाजाही सुगम हो जाएगी