चारगांव मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार छात्र को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। युवक को पैर, हाथ और माथे पर चोटें आईं। परिजनों की मदद से उसे सिविल अस्पताल बरेली ले जाकर उपचार कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।