पचपदरा: बालोतरा में मतदान दिवस पर विभिन्न मतदान केंद्रों पर लगी लंबी कतारें
बालोतरा में लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। मतदाता हैप्पी आवर्स में मतदान कर रहे हैं। मतदान केंद्रों पर चुनाव आयोग के नियमों की पालना की जा रही है। पुलिस एवं प्रशासन अलर्ट मोड पर है और मतदान को लेकर मतदाताओं में अच्छा खासा उत्साह नजर आ रहा है।