मधेपुरा सदर प्रखंड के मानिकपुर पंचायत अंतर्गत अर्राहा वार्ड-11 में सड़क निर्माण कार्य की धीमी गति को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लगभग तीन साल पहले शुरू हुए करीब 14 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण का काम अब तक पूरा नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों को रोजाना कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा।