भांडेर: पंडोखर धाम के पास सड़क हादसे में घायल अधेड़ की अस्पताल में मौत, शव का हुआ पोस्टमार्टम
Bhander, Datia | Sep 3, 2025 पण्डोखर थाना क्षेत्र के पण्डोखर धाम के पास मंगलवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान मंगलवार देर शाम को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार दोपहर 12 बजे शव का पीएम कराकर शव परिजनो को सौप दिया है। जानकारी के अनुसार, रामनेर गांव निवासी नारायण दास जाटव पुत्र रामसेवक जाटव पण्डोखर धाम में कबाड़ बीनने का काम करता था।