बागपत: सांसद डा. राजकुमार सांगवान ने बागपत रोड रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्रियों की समस्याएं सुनीं
Baghpat, Bagpat | May 28, 2025 बुधवार को करीब एक बजे मिली जानकारी के अनुसार सांसद डा. राजकुमार सांगवान ने बागपत रोड रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बागपत रोड रेलवे स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा, वरिष्ठ खंड अभियंता थान सिंह, सहायक मंडल अभियंता बिजेंद्र कुमार, वाणिज्य निरीक्षक शामली राज रतन सिंह से स्टेशन परिसर, वाटर कूलर, टिकट खिड़की, सुरक्षा और शौचालय आदि संबंधित जानकारी ली।