चूरू के सदर थानांतर्गत गांव घांघू में बुधवार शाम सड़क हादसा हो गया, जिसमें 70 वर्षीय एक बुजुर्ग घायल हो गए। 70 वर्षीय बुजुर्ग भंवरू खान रोजाना की तरह शाम को गांव से अपने खेत की तरफ पैदल जा रहे थे। जैसे ही वे दांदू रोड पर आगे बढ़ रहे थे, तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बुजुर्ग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।