कहरा: पतरघट पुलिस की छापेमारी में देसी रायफल व गोली के साथ आरोपी गिरफ्तार, SP ने ऑफिस में प्रेसवार्ता कर दी जानकारी
Kahara, Saharsa | Apr 12, 2024 मामला पतरघट थाना क्षेत्र का है। जहां गुप्त सूचना पर SDPO सदर के नेतृत्व में पतरघट पुलिस ने छापेमारी कर जम्हरा चिनाही निवासी बलराम मंडल के घर से दो देशी रायफल,दो जिंदा कारतूस एवं 10 खोखा के साथ गृहस्वामी बलराम मंडल को गिरफ्तार कर लिया। पतरघट थाना में मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।