बिक्रमगंज: विक्रमगंज शहर में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा
विक्रमगंज में रामनवमी पर्व के अवसर पर शुक्रवार को करीब दोपहर 2 बजे भव्य सह शोभायात्रा सह जुलूस निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा शहर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। यह शोभायात्रा आरा रोड, नासरीगंज रोड, डुमरांव रोड, नटवार रोड, सासाराम रोड थाना चौक और तेंदुनी चौक सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी।