मंझनपुर: मंझनपुर में मिशन शक्ति के तहत महिला पुलिस कर्मियों की भव्य बाइक रैली, सुरक्षा व स्वावलंबन का संदेश दिया गया
महिला सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को लगभग 4:30 बजे जनपद कौशाम्बी में मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के अंतर्गत महिला पुलिस कर्मियों द्वारा भव्य बाइक रैली निकाली गई। इस रैली का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस रैली में 155 महिला आरक्षी, 10 महिला मुख्य आरक्षी और 15 महिला उपनिरीक्षक शामिल हुईं।