कोराव थाना क्षेत्र के बड़ोखर गांव में सड़क के किनारे एक बीमार गोवंश काफी दिनों से सड़क के किनारे पड़ी हुई थी। जिसे देख आज रविवार दोपहर समय लगभग 02:10 के आसपास कोरांव पुलिस टीम ने पशु विभाग को बुलाकर गोवंश का इलाज कराया। यह सब कार्य को देख करके राहगीरों ने पुलिस टीम की काफी प्रशंसा की।