शाहपुरा: रामनवमी पर शाहपुरा में भव्य कलश शोभायात्रा, चंद्रवंशी कहार समाज ने दिखाया उत्साह
रामनवमी के पावन अवसर पर शाहपुरा नगर में चंद्रवंशी कहार समाज द्वारा भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में महिला-पुरुष, युवा और बच्चे शामिल हुए। पूरी यात्रा के दौरान भक्ति, आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला।