नदबई हलैना सड़क मार्ग पर एक निजी रिसॉर्ट के पास दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में दोनों बाइकों पर सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि, एक महिला और एक बच्ची बाल बाल बच गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से नदबई के राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।