मऊगंज: सड़क दुर्घटना में घायलों को कलेक्टर ने मऊगंज सिविल अस्पताल भेजा, ऑटो पलटने से हुए थे चार घायल
Mauganj, Rewa | Jan 9, 2026 मऊगंज में सड़क दुर्घटना में घायल 4 व्यक्तियों को कलेक्टर संजय कुमार जैन ने अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था करायी। कलेक्टर श्री जैन जिला अस्पताल मऊगंज का निरीक्षण करने जा रहे थे तभी रास्ते में आटो रिक्शा पलटने के कारण तीन महिलाए एवं एक पुरूष घायल हो गये थे जिन्हें तत्काल कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टर के शासकीय वाहन से अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कराई।