नवाबगंज: बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर चुंगी में गालीगलौच का विरोध किया तो कर दिया पथराव
बारादरी हजियापुर चुंगी में महिला ने गालीगलौच का विरोध किया तो उसके घर पर पथराव कर दिया। महिला ने पडो़सी के घर जाकर जान बचाने की कोशिश की तो उसके घर में तोड़फोड़ कर पथराव कर दिया गया। बारादरी थाने में मामला दर्ज किया गया है।हजियापुर चुंगी की निरवत ने बताया कि उसकी बेटी कपड़े धो रही थी तभी अंसार गालीगलौच करने लगा। विरोध करने पर अंसार मारपीट करने लगा।