भिवानी: मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सहूलियत के लिए क्यू मैनेजमेंट ऐप का ट्रायल रन, 25 मई को मिलेगी रियल टाइम इन्फॉर्मेशन
मतदाताओं को लोकसभा आम चुनाव 2024 के दौरान मतदान करते समय किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए इस बार भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केंद्रों पर खास इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके अलावा बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं को वोटर इनफॉरमेशन स्लिप के साथ मत करने के लिए न्योता (निमंत्रण) भी दिया जाएगा।