संडीला: अतरौली के आदमपुर गांव में निर्माणाधीन मकान के बाहर सो रहे किसान की हत्या से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Sandila, Hardoi | Mar 12, 2026 अतरौली थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में निर्माणाधीन मकान के बाहर तख्त पर सो रहे अधेड़ की गला दबाकर हत्या कर दी गई ,सुबह उसका शव ग्रामीणों ने देखा तो पूरे गांव में सनसनी मच गई, इसकी जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है।