आमेर: बागावास अहिरान में नव जीर्णोधार मंदिर में श्याम जी जागरण का हुआ आयोजन
Amber, Jaipur | Jun 19, 2024 बागावास अहिरान के नव जीर्णोधार मंदिर में मंगलवार की रात्रि को श्याम जी के जागरण का आयोजन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। वही कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान महाराज श्री श्री 1008 श्री ओमकार दास जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।