आमेर: आतेला में संदिग्ध हालत में मिला अधेड़ का शव,थानाधिकारी रविंद्र सिंह चौधरी मौके पर पहुंचे
Amber, Jaipur | Jun 18, 2024 आतेला के बिजली ग्रेड के पास मंगलवार को एक अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं सूचना पर भाबरू थाना अधिकारी रविंद्र सिंह चौधरी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पावटा के सीएचसी के मुर्दाघर में रखवाया है।फिलहाल पुलिस मामले को लेकर जांच में जुटी है।