कस्बा: कस्बा एवं जलालगढ़ प्रखंड में धूमधाम से खड़ा किया गया निशान
Kasba, Purnia | Jul 15, 2024 ज्यों ज्यों मुहर्रम पर्व नजदीक आ रहा है पर्व को लेकर मुस्लिम समाज के भाईयों में खुशी देखी जा रही है। कस्बा प्रखंड एवं जलालगढ़ प्रखंड में जहां तहां निसान खड़ा किया गया है वहीं एकम्बा में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधि के भी सहयोग से शांति पूर्ण माहौल में हिन्दू एवं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलकर निशान गाड़ा।