बड़हरिया: सड़क दुर्घटना में पिता की हुई मौत पुत्र घायल पहाड़पुर गांव में शव पँहुचते ही परिजनों में मचा कोहराम
Barharia, Siwan | Apr 24, 2024 पहाड़पुर गांव निवासी मृतक हरेंद्र मिश्रा का बुधवार को सिवान से शव का पोस्टमार्टम कराकर गांव पहुँचते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। ज्ञात हो कि मृतक व्यक्ति अपने पुत्र के साथ शादी समारोह से घर लौट रहे थे। उसी दौरान दरौंदा थाना के रानीवारी गांव के समीप वाहन अनियंत्रित होकर पेंड में टकरा गई। जिसमें हरेंद्र मिश्रा की मौत हो गई।वहीं पुत्र घायल हो गया हैं।