बड़हरिया: बड़हरिया पंचायत में नलजल योजना में हुए गड़बड़ी को लेकर डीएम व बीडीओ को आवेदन देकर जांच की लगाई गुहार
Barharia, Siwan | Apr 22, 2024 बड़हरिया पंचायत में नलजल योजना को लेकर सोमवार को समाजसेवी सुनील कुमार चंद्रवंशी ने डीएम व बीडीओ को आवेदन देकर जाँच की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में कहा कि बडहरीया पंचायत में वर्ष 2018 एवं 2020 में प्रत्येक वार्ड में जनप्रतिनिधियों द्वारा नल जल का कार्य कराया गया है। जिसमे पूरी तरह गड़बड़ी की गई है। इसकी जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।