आलमनगर: आलमनगर थाने की पुलिस ने शराब मामले में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया
आलमनगर के थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि आरक्षी अधीक्षक के दिशा निर्देश पर पुलिस टीम लगातार शराबियों एवं शराब तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर सक्रिय है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर शराब के नशे में हंगामा करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना पर लाकर कागजी प्रक्रिया पूरी की गई और न्यायिक हिरासत में लेकर मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया गया।