मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के बिहारीपुर गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब भागवत मंडल की पत्नी नीलम देवी के घर में अचानक आग लग गई। इस आगलगी की घटना में घर में रखा सारा घरेलू सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में उसने पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया।