अनूपपुर: भाजपा मंडल फुनगा की बैठक संपन्न, प्रशिक्षण अभियान पर रणनीति बनी
भाजपा मंडल फुनगा की बैठक मंडल अध्यक्ष मुकेश पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारी, जिम्मेदारियों का वितरण और बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर चर्चा हुई। बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।