कसडोल: कसडोल विकासखंड अंतर्गत बरसते पानी के बीच आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभ दिलाने के उद्देश्य से आज जिला प्रशासन द्वारा दो दिवसीय आयुष्मान कार्ड महा अभियान विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया है इसी दौरान कलेक्टर ने विकासखंड बलौदा बाजार सहित भाटापारा सिमगा एवं कसडोल विकासखंड शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकानों में स्थलों का निरीक्षण कर लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रेरित किया