औरैया: शहर के 50 सैया अस्पताल का हाल-बेहाल, डॉक्टर के स्थान पर रसोईये द्वारा मरीजों को इंजेक्शन लगाने की फोटो हुई वायरल
उत्तर प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति काफी सजक दिखाई दे रही है मगर अधीनस्थ है कि अपने आप में सुधार लाने का प्रयास ही नहीं कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला औरैया शहर स्थित 50 सैया अस्पताल में देखने को मिला। जिसमें क्षमता के अनुसार डॉक्टरों की नियुक्ति है मगर इसके बाद भी मरीज की देखभाल करने के लिए शायद ही किसी भी डॉक्टर के पास समय रहता हो।