बक्सर: सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों का सदर अस्पताल में हंगामा, पुलिस से जांच की मांग
Buxar, Buxar | Mar 30, 2026 बक्सर के राष्ट्रीय राजमार्ग 922 पर औद्योगिक थाना क्षेत्र के गेट नंबर 2 स्थित काली मंदिर के पास देर रात एक स्कूटी सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्घटना रविवार सोमवार की दरमियानी रात की बताई गई है। मृतक की पहचान सोहनी पट्टी निवासी अवधेश कुमार तिवारी के 30 वर्षीय पुत्र नीतेश कुमार के रूप में हुई है। युवक स्कूटी समेत सड़क के किनारे मिला।