इंटरमीडिएट परीक्षा को शांतिपूर्ण वातावरण में स्वच्छ,निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर समाहर्ता एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षा गृह में संयुक्त ब्रीफिंग के दौरान बताया गया कि जिला में यह परीक्षा कुल 69 परीक्षा केंद्रों पर संचालित की जाएगी जिसमें 60592 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।