ठाकुरगंगटी: ठाकुर गंगटी प्रखंड के सीमा इटहरी गांव में तीन दिवसीय अखंड राम धुन हरि कीर्तन में उमड़े श्रद्धालु
ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र की सीमा पर स्थित प्रचलित इटहरी गांव में चल रहे वार्षिक तीन दिवसीय अखंड राम धुन हरि नाम संकीर्तन में 14 मार्च शनिवार की रात 9:00 बजे निकटवर्ती और दूर दराज के हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों द्वारा यहां प्रतिवर्ष झारखंड के साथ-साथ बिहार, पश्चिम बंगाल आदि प्रदेशों के प्रचलित कीर्तनियां पार्टियों को बुलाया जाता है