उदयपुर जिले के भटेवर से होकर गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर रेलवे ओवरब्रिज के पास सड़क पर खड़ी स्लीपर कोच बस के पीछे आयशर ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 8 लोगो के घायल होने की सूचना मिली है। शनिवार रात्रि 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार एक स्लीपर कोच बस उदयपुर से भटेवर होते हुए ग्वालियर जा रही थी। रेलवे ओवरब्रिज के पास यात्रियों को उतारने के लिए बस रुकी।