जगाधरी: धान के बीज को लेकर किसानों को हो रही परेशानी जगाधरी सरकारी बीज सेंटर पर लग रही लंबी-लंबी लाइन
यमुनानगर में किसानों को धान के बीज को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर वह पहले रादौर में जाम भी लगा चुके हैं। उसके बावजूद भी जगाधरी के बीच सेंटर पर किसानों को बीज लेने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वितरण को सही तरह से करने के लिए कृषि अधिकारी के साथ पुलिस भी मौके पर मौजूद है।