बलियापुर के हाई स्कूल मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष हैदर अली अंसारी की अध्यक्षता में हुई । संचालन प्रखंड सचिव निर्मल रोजगार कर रहे थे। बैठक में 4 फरवरी को झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस पर धनबाद में होने वाले पार्टी कार्यक्रम को संपन्न कराने पर विचार किया गया।