कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक गौरव चौहान ऑपरेशन सवेरा के तहत क्षेत्र में अभियान चलाए हुए थे। इसी दौरान पानीपत बाईपास फ्लाईओवर के निकट से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 200 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोनू उर्फ इनाम निवासी नई बस्ती काजी का बाग कैराना बताया।