जानकारी बुधवार सुबह 9 बजे मिली बमनगवा गांव में बीती रात अचानक हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई। राशन डीलर विजय शिंदे ने बताया कि उनकी कार घर के बाहर खड़ी थी, इसी दौरान तेज ओले गिरने लगे। ओलों का आकार इतना बड़ा था कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसके साथ ही घर की पानी की टंकी भी टूट गई। खेतों में खड़ी फसलें ओलावृष्टि और तेज हवा के कारण आड़ी पड़ गईं।