करहल: करहल क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र ने स्कूल की प्रिंसिपल पर अभद्र भाषा का आरोप लगाया
करहल थाना क्षेत्र के बासक कंपोजिट विद्यालय में शिक्षामित्र पर तैनात संतोष कुमारी ने स्कूल की प्रिंसिपल अंजू देवी पर अभद्र भाषा बोलने का आरोप लगाया है। वहीं पीड़ित शिक्षामित्र संतोष कुमारी ने सीओ कार्यालय पहुंच स्कूल की प्रिंसिपल अंजू देवी पर कार्रवाई किए जाने को लेकर शिकायती पत्र देते हुए मदद की गुहार लगाई है।