पूसा: कोआरी गांव के पास गुमटी नंबर 63 और 64 के बीच ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति जख्मी
समस्तीपुर जिले के वैनी थाने में तैनात चौकीदार मंटुन कुमार रविवार 2:00 बजे के आसपास बताया कि कोआरी गांव के पास गुमटी नंबर 63 एवं 64 के बीच ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात व्यक्ति जख्मी हो गया। इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेहोश रहने के कारण घर का पता मालूम नहीं हो पाया है।