ललितपुर: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने निर्वाचन सहित अन्य विभागीय कार्यों का विरोध करते हुए CMO को कार्यालय पर सौंपा ज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जिला मुख्यालय स्थित CMO कार्यालय पर CMO को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि हाईकोर्ट का शासनादेश आने के बावजूद भी उनसे निर्वाचन सहित अन्य विभागीय कार्य कराए जा रहे हैं। जो पूर्ण रूप से शासनादेश के खिलाफ हैं। उन्होंने उक्त के संबंध में CMO से अन्य विभागीय कार्यों से उनकी ड्युटियां कटवाने की मांग की।