बड़ा मलेहरा: टपरियन में 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कारण अज्ञात पुलिस जांच में जुटी।
बमनौरा निवासी गणेश कुशवाहा उम्र 30 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या करली। परिजन ने बताया की गणेश थाना बड़ा मलहेरा अंतर्गत ग्राम टपरियन में दो छोटे भाइयों के साथ खेत की रखवाली करता था। लेकिन जब वह दिन रविवार शाम तक वापस नहीं लौटा तो भाइयों ने उसकी तलाश की तो भाई गणेश का शव बोर के पास लगे नीम के पेड़ पर रस्सी से झूलता दिखा।