थावे: थावे में मां भवानी को दंपति ने 251 ग्राम सोने का मुकुट पहनाया, सीओ की मौजूदगी में हुआ समारोह, देखने को उमड़ी भीड़
थावे प्रखंड के थावे दुर्गा मंदिर परिसर में सदर प्रखंड के मानिकपुर गांव निवासी एक दंपति पहुंचे और 251 ग्राम वजन के बने सोने के मुकुट को मंदिर समिति की सदस्यों की मौजूदगी में मां दुर्गे को पहनाया। सोने की मुकुट को देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ भी उमड़ी रही।