बारां: इटावा गैता रोड पर बाइक सवार दंपति को ट्रोला ने कुचला, हुई दर्दनाक मौत, 7 वर्षीय बालक बचा
Baran, Baran | Nov 1, 2025 इटावा गैता रोड पर शनिवार को बाइक व ट्रोले के बीच जोरदार टक्कर हो गई इस घटना में मांगरोल निवासी बाइक सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 7 वर्षीय बालक अक्षत बाल बाल बच गया पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मांगरोल निवासी धर्मराज मीणा और उसकी पत्नी कृष्णा और 7 वर्षीय बालक अक्षत बाइक से जयपुर जा रहे थे।तभी गैता रोड पर बाइक को ट्रॉले ने टक्कर मार दी