उदयपुर में हादसों का हाइवे कहे जाने वाले प्रतापनगर बलीचा नेशनल हाइवे पर लगातार तीसरे दिन दर्दनाक हादसा हो गया। मंगलवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर ओर मोटरसाइकिल की भिंड़त मे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बलीचा हाईवे पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सवीना के सामने हादसा हो गया।