महुआडीह थाना क्षेत्र के हेतिमपुर स्थित गंडक नदी के ऊपर बने ओवर ब्रिज पर एक युवक की बीते बुधवार की रात 10:00 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल से शव की पहचान की। जो बिहार राज्य के गोपालगंज जिले के मीरगंज के रहने वाले मजिस्ट्रेट साहनी के रूप में हुई ।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया मोर्चरी भेज दिया।