जांजगीर: पीएम और ओबीसी समाज पर टिप्पणी को लेकर कचहरी चौक में राहुल गांधी का भाजपा नेताओ फूका पुतला
भारत देश पीएम नरेंद्र मोदी और ओबीसी समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर भाजपा के नेताओं ने कचहरी चौक में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान सांसद राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई पुतलादहन में छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल पूर्व विधायक खिलावन साहू सहित भाजपा नेता उपस्थित रहे।